
गाज़ियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक सूटकेस में महिला का शव बरामद हुआ। शव को देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में भरकर फेंका गया है। मृतका की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त व हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

