
इंसानियत फाउंडेशन संस्था रक्तदान क्षेत्र मे अहम भूमिका निभा रहा है जिसके तहत युवाओं की टोली हर वक्त जरूरतमंद क़ो खून देने को तत्पर रहते हैं। सदर अस्पताल सोनाजोड़ी मे रक्त अल्पता से पीड़ित महिला जेलेसा बीबी 29 वर्षीय को बी नेगेटिव खून की जरूरत थी। परिजन कई दिनों से खोजबीन क़र रहे थे लेकिन रक्तदाता नहीं मिला, फिर परिजन ने इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज से वार्तालाप किया नतीजतन साहबजपुर के आस मोहम्मद शेख के रूप में रक्तदाता मिल गया । शेख ने पाकुड़ ब्लड बैंक में बी नेगेटिव रक्तदान किया। परिजनों ने इंसानियत फाउंडेशन के सदस्यों क़ो ढेर सारी दुआए दी।मौक़े पर कर्मचारी पियूष दास नवीन कुमार व नुरुज्जमान मौजूद थे |

