झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनको किया नमन

झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनको किया नमन


भगवान बिरसा मुंडा की 125 वीं पुण्यतिथि पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की नगर व जिला ईकाई की संयुक्त टीम के कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों ने पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव की गरिमामयी उपस्थिति में पाकुड़ शहर के बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए औपनिवेशिक काल में उनके द्वारा ब्रिटिश शासन की नींव हिला देने के अदम्य साहस को याद किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, जिला कार्यालय सचिव मिथिलेश घोष, पिन्टू गुप्ता, पतरास मरांडी, विरोन घोष, मो० मुस्ताक, आलामगीर आलाम, अली शेख, काबिल शेख, शमीम अंसारी मौजूद थे।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *