
भीषण गर्मी और जल संकट के बीच आदर्शनगर वार्ड संख्या 12 के लोगों हेतु कांग्रेस जिला महासचिव मोनिता कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए क्षतिग्रस्त जलापूर्ति पाइपलाइन को अविलंब दुरुस्त कराया। क्षेत्र की मुख्य जल आपूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को स्थानीय निवासियों ने मोनिता कुमारी को दूरभाष के माध्यम से इस समस्या की सूचना दी।मोनिता कुमारी ने अविलंब पाइपलाइन मिस्त्री को बुलाया और मरम्मत कार्य को तुरंत शुरू करवाया। कुछ ही घंटों में पाइपलाइन की मरम्मत पूरी कर ली गई और क्षेत्र में पुनः जल आपूर्ति बहाल हो गई।स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेत्री के इस कदम की सराहना की ।

