बकरीद पर उपायुक्त का अपील, प्रशासन रहेगा चौकस

बकरीद पर उपायुक्त का अपील, प्रशासन रहेगा चौकस


आमजन किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे, संदिग्ध होने पर अविलंब करेंगे सूचित। सभी थाना प्रभारी, बीडीओ एवं सीओ रहेंगे अलर्ट पर। सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर, टीम करेगी निगरानी। बकरीद के मद्देनजर विधि व्यवस्था के सफल संधारण हेतु जिला स्तरीय पदाधिकारियों, सभी थाना प्रभारियों/ बीडीओ,सीओ एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी द्वारा की गई।सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद का पर्व संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *