निर्जला एकादशी पर जनसेवा का संकल्प

निर्जला एकादशी पर जनसेवा का संकल्प

आज 6 जून 2025 शुक्रवार को निर्जला एकादशी के दिन शीतल जल और शरबत का वितरण करने का पवित्र कार्य सिटी सेंटर मोड़ (बरताड ) धनबाद में सुबह से चल रहा है इसमें पवित्रम मातृशक्ति की बहने बहुत सेवा भाव के साथ हिस्सा ले रही है ,पवित्रम मातृशक्ति ,पवित्रम सेवा परिवार का महिला आयाम है जो हर समय सेवा कार्यो के लिए तैयार रहता है ,बच्चों को संस्कृति -संस्कारो से जोड़ने ,पर्यावरण की रक्षा करने ,आरोग्य जागरूकता हेतु अनेक कार्य कर रहा है । आज के कार्यक्रम की मुख्य सयोजिका निधि मुंजाल ने बताया कि सेवा कार्यो से हमे आत्म सन्तुष्टि मिलती है ,हमारी संस्था का नाम ही पवित्रम सेवा परिवार है ,सेवा ही हमारा मूल लक्ष्य है ,प्रतिवर्ष गर्मी में ,गायों के पानी पीने की व्यवस्था हेतु घर घर नाद लगाने का कार्य किया जाता है ।

बच्चो के समर केम्प आयोजित किये जाते है जिसमे खेल खेल अनेको रचनात्मक गतिविधिया करवाई जाती है । आज के कार्यक्रम के दौरान राहगीरों ने शर्बत पीकर तपती गर्मी में राहत महसूस की ,सुबह से लगातार भीड़ लगी रही ।निधि मुंजल,सीमा मित्तल,कीर्ति अग्रवाल,आलिशा सोनी,सुषमा -गोयल, विनिता गोयल,जामवांती लुहारुका ,डॉ. विनिता अग्रवाल,मीना अग्रवाल,रानी लुहारुका,रीता सिंह, पवित्रम सेवा परिवार के संस्थापक अजय भरतिया, संजय सिंघल,राहुल सेनी,संजय भरतिया एवं अन्य अनेको कार्यकर्ता ,बहनों ने उपस्थित रहकर सहयोग किया प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिन्हा की रिपोर्ट धनबाद से

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *