
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी बकरीद पर्व के मद्देनजर आज संध्या में पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दयानंद आजाद पाकुड़ के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांदपुर, काबिलपुर, गोपीनाथपुर, हरिगंज, हरिहरा, गांधाईपुर, नवादा, तारानगर, इलामी इत्यादि गांवों में फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़, थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना, मुफस्सिल थाना के पदाधिकारीगण, मुफस्सिल थाना रिज़र्व गार्ड के जवान,पुलिस केंद्र से प्रतिनियुक्त अतिरिक्त बल मौजूद थे।

