बकरीद पर्व से पहले गोपीनाथपुर में फ्लैग मार्च, सुरक्षा पर विशेष ध्यान

बकरीद पर्व से पहले गोपीनाथपुर में फ्लैग मार्च, सुरक्षा पर विशेष ध्यान


बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रखंड स्थित गोपीनाथपुर गांव में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण का लिया गया जायजा उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को दुरस्त रखें। उपायुक्त ने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9262998612 पर किसी प्रकार की सूचना दी जा सकती है। उपायुक्त ने कहा कि कहीं से भी किसी भी प्रकार का न्यूज मिलता है तो उसे शेयर करने से बचें, अफवाहों को आप वेरीफाई जरूर कर लें। साथ ही उन्होंने समस्त जिलावासियों से सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की अपील करते हुए विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग का अपील किया। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि बकरीद त्योहार के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील की। सोशल मीडिया पर ऐसा कोई आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करना है, जिससे किसी की आस्था को ठेस पहुंचे। इसपर सभी लोगों को ध्यान देना चाहिए। अगर ऐसा करते हुए पाया गया तो पुलिस प्रशासन इस पर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। सभी लोगों को किसी भी तरह के अफ़वाह से बचना चाहिए। अगर किसी भी तरह की ऐसी सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दें।उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंतरराज्यीय चेकपोस्ट चांदपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच करने हेतु निर्देश दिया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *