समीक्षात्मक बैठक में माह मई में किये गए कार्यो की समीक्षा के उपरांत सभी थाना,ओपी प्रभारी,संबंधित शाखा प्रभारी को आवश्यक निर्देश क्रमशः प्रतिवेदित एवं निष्पादित कांडों की विवरणी का समीक्षोपरांत सभी लंबित कांडों को त्वरित निष्पादन करने का, डकैती, लूट, छिनतई, चोरी, गृहभेदन, महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ जैसे घटनाओं पर अकुंश लगाने हेतु सभी बैंक, ए.टी.एम., ज्वैलरी शॉप, पेट्रोल पंप, महिला कॉलेज हॉस्टल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर QR code लगाकर मुस्तैदी के साथ गश्ती करने,सभी पर्यवेक्षक पदाधिकारी को ससमय पर्यवेक्षण प्रतिवेदन समर्पित करने, अवैध खनिजों का उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाकर पूर्णतः रोक लगाने एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत आवश्य कारवाई करने,थाना में लंबित वारंट, परिवाद, पासपोर्ट सत्यापन,चरित्र सत्यापन से संबंधित लंबित मामलों को निर्धारित समय के अंदर निष्पादन करने,सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाने,

ERSS 112 के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर त्वरित जांच कर विधि सम्मत आवश्यक कारवाई करने एवं रिस्पॉन्स टाइम में सुधार लाने, महिलाओं एवं बच्चों के उत्पीड़न से संबंधित शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित FIR कर अग्रतर विधि सम्मत आवश्यक कारवाई करने, स्कूल, कॉलेज, हाट बाजार इत्यादि स्थानों में महिला उत्पीड़न, मानव तस्करी, डायन प्रथा, मॉब लिनचिंग, साईबर अपराध के संबंध में जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने, ईद उल जोहा पर्व 2025 शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाने हेतु सभी धार्मिक संवेदनशील स्थलों का भौतिक सत्यापन कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्त करने, ड्रोन/CCTV द्वारा निगरानी रखने, असमाजिक/उदण्ड प्रवृत्ति के लोगों पर निरोधात्मक कारवाई करने तथा social media पर भी सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

