जिले में स्वास्थ्य सेवा को दुरुस्त करने को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तंबाकू, कालाजार, मलेरिया, डेंगू टीवी, आरबीएसके, कुष्ठ, एनसीटी पूर्ण टीकाकरण शहरी स्वास्थ्य प्रसव पूर्ण जांच संस्थागत प्रसव, विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाइयां, एमटीसी तथा अन्य स्वास्थ्य विभाग इंडिकेटर की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने आरबीएस के डाक्टरों स्कूलों के छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित कर जागरूकता लाने का आदेश दिया ताकि जमीनी स्तर पर लोगों में जागरूकता बढ़े और वे स्वयं भी तम्बाकू, डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों के रोकथाम के उपायों में भागीदार बनें। साथ ही तंबाकू चैंपियंस को चिन्हित कर कार्यशाला करवाने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी टीवी मरीजों का इंसेंटिव जल्द से जल्द भुगतान करने का निर्देश दिया तथा सभी मरीजों का एचआईवी जांच करने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा प्रखंडों को मलेरिया एवं कालाजार प्रभावित गांव में कीटनाशयुक्त मच्छरदानी वितरण करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होने सभी गर्भवती माताओं का चार जांच, शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने टीकाकरण, टीबी, मलेरिया, कालाजार, महिलाओं का संस्थागत प्रसव के अलावा अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में ही रह कर कार्य करें। उन्होंने एमओआईसी को महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कार्य को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने समय समय पर कार्य की प्रगति प्रतिवेदन की भी समीक्षा करने की बात कही।उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएं। सदर अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने की दिशा में कोई कसर नहीं रहे।

