
नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में अवस्थित छोटी अलीगंज में वार्ड कमिटी गठित करने हेतु कांग्रेस की नगर ईकाई के द्वारा बैठक की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज गोप एवं कांग्रेस महासचिव मोनिता कुमारी उपस्थित हुई । उक्त बैठक में कांग्रेस पार्टी की विचारधार को जन जन तक पहुंचने का संकल्प लिया गया । बैठक के दौरान कांग्रेस के द्वय नेताओं ने ग्रामीणों के साथ पूरे इलाके का दौरा किया जिसमें ग्रामीणों के द्वारा पानी निकासी, जलजमाव, बजबजाती नालियों, सड़क एवं सफाई जैसी समस्याओं को सामने रखा। समस्या के बाबत महासचिव मोनिता कुमारी व नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने स्थानीय वार्डवासी से त्वरित रूप से समाधान किए जाने की बात कही एवं अपनी किसी भी समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यालय से संपर्क करने की अपील भी की ।

