वामपंथी श्रमिक संगठन सीटू के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर रानीगंज में निकाली गई रैली

वामपंथी श्रमिक संगठन सीटू के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर रानीगंज में निकाली गई रैली

वामपंथी श्रमिक संगठन सीटू के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रानीगंज में एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली रानीगंज डॉल्फिन मैदान से शुरू होकर रानीगंज बाजार का परिक्रमा करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर जाकर संपन्न हुई।

इस कार्यक्रम में रानीगंज के पूर्व विधायक रुनू दत्ता,सुप्रीयों राय,दिव्येंदु मुखर्जी,हेमंत प्रभाकर, कल्लोल घोष समेत संगठन के कई वरिष्ठ नेता व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान मजदूरों के अधिकारों को लेकर नारे लगाए गए और श्रमिक वर्ग की एकजुटता को दर्शाया गया। इस दौरान नेताओं ने अपने संबोधन में केंद्र व राज्य सरकार की श्रम विरोधी नीतियों की आलोचना की और कहा कि CITU मजदूरों के हक के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *