
झारखंड के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की, जहाँ बिजली आपूर्ति की बदतर स्थिति पर माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो ने कड़ा रुख अपनाया है। 📍दिनांक 26 मई 2025, दिन सोमवार —सुबह 10 बजे, विधायक श्री महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कतरास बाजार, तिलाटाँड़ बिजली कार्यालय पहुँचे। वहाँ उन्होंने झारखंड बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। 👉 इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था – क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, जर्जर तारों और पोलों की स्थिति, और जनता को हो रही परेशानियों पर तत्काल समाधान सुनिश्चित कराना। 🗣 बैठक के दौरान माननीय विधायक श्री महतो ने स्पष्ट शब्दों में कहा: “जनता जनार्दन को नियमित रूप से बिजली आपूर्ति मिलना चाहिए। यह उनका अधिकार है, और इसे जल्द से जल्द बहाल किया जाए।” 📝 उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को 6 प्रमुख निर्देश दिए: विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए। बिजली कटौती यदि हो, तो वह एक निर्धारित समयसीमा तक ही सीमित रहे। अधिकारियों द्वारा जनता की शिकायतों को पूरी गंभीरता से सुना जाए और उनका समाधान किया जाए। लचर और जर्जर तारों व खंभों को तत्काल बदला जाए। अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों में उच्च क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएँ। अनावश्यक और अत्यधिक बिजली बिल की समस्या को गंभीरता से लिया जाए। 👨💼 मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। 🌸 बैठक के अंत में, बिजली विभाग की ओर से माननीय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित भी किया गया। 📢 यह कदम स्थानीय जनता के लिए राहत भरा साबित हो सकता है 📍 कतरास , तिलाटाँड़ से चन्दन कुमार गुप्ता

