दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर शाम अचानक आई भीषण आंधी और तेज बारिश ने कहर बरपा दिया। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और होर्डिंग्स भी धराशायी हो गईं। कई जगह पेड़ गाड़ियों पर गिरने से भारी नुकसान हुआ और ट्रैफिक भी बाधित रहा। गाजियाबाद की एक सड़क पर होर्डिंग गिरने से आवाजाही में खासा असर पड़ा। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बारिश के बाद इंडिया गेट का नजारा पूरी तरह

बदल गया था, जहां पहले धूल का गुबार था, वहीं अब साफ-सुथरा वातावरण दिखा। तापमान में गिरावट आई है, लेकिन इस आपदा ने कई लोगों के लिए आफत ला दी है।

