
आईपीएल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मई को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने शानदार जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में हुए इस मैच में एमआई ने दिल्ली को 59 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प चर्चा शुरू हो गई है। आकाश अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मैच से कुछ घंटे पहले बाबुलनाथ मंदिर में पूजा करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में आकाश नंगे पांव मंदिर की सीढ़ियों से उतरते दिखते हैं। लोग इस वीडियो को मुंबई की जीत से जोड़ रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, “आकाश ने पहले ही टोटका कर दिया था, इसलिए दिल्ली हार गई।” कई लोग इसे अंबानी परिवार की आस्था और जीत के बीच ‘कनेक्शन’ बता रहे हैं।

