पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत इशाकपुर पंचायत के छोटा मस्जिद के समीप एक ओवर लोड बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मृत्यु मौके पर हो गई। बच्चे की पहचान मोमिन शेख,उम्र करीब 3 वर्ष, पिता इंतजुल शेख उर्फ बाबू शेख,इशाकपुर के रुप में हुई है।महिंद्रा कंपनी का ट्रैक्टर जेएज 17 एम 0509 हैं जिसका नंबर प्लेट क्लियर नहीं दिख रहा हैं। बताया जा रहा है कि तेज रफ़्तार ट्रैक्टर इशाकपुर रेलवे फाटक की ओर से रणडगा की ओर जा रहा था। इसी बीच इशाकपुर छोटा मस्जिद के

समीप एक बच्चा ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे बच्चे की मौत घटना स्थान पर ही हो गई। घटना का सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोटस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बच्चे के अभिभावक के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर को ज़ब्त कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही हैं।

