
झारखंड के सरायकेला-खरसांवा जिले में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देशभक्ति की लहर देखने को मिली। इस मौके पर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस यात्रा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि #OperationSindoor ने देश विरोधी ताकतों को सख्त संदेश दिया है और यह आतंकवाद के खिलाफ भारत की ताकत और संकल्प का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे गूंजते रहे। पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल था। यह आयोजन ना सिर्फ ऑपरेशन की सफलता का जश्न था, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना भी जागृत करता नजर आया।

