धनबाद, झारखंड: देश की सुरक्षा और गौरव के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में धनबाद सांसद श्री ढुल्लू महतो के नेतृत्व में धनबाद जिला भाजपा ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा मिश्रित भवन, धनबाद से शुरू होकर लूबी सर्कुलर रोड होते हुए रणधीर वर्मा चौक तक निकाली गई। इस गौरवपूर्ण आयोजन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए। 📢 सांसद ढुल्लू महतो ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा: “22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने भारतीय पर्यटकों को निशाना बनाया था। इस कायराना हमले ने देश भर में गुस्से और प्रतिशोध की भावना को जन्म दिया। इसके जवाब में भारतीय सेना ने 6 मई की रात और 7 मई की सुबह ‘ऑपरेशन सिंदूर’

चलाया, जिसके तहत पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया।” सांसद महोदय ने आगे कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को समर्पित है। यात्रा के दौरान देशभक्ति से लबरेज़ नारों से धनबाद की सड़कों का माहौल गूंज उठा: “🇮🇳 भारत माता की जय!” “✊ भारतीय सेना ज़िंदाबाद!” “🔥 पाकिस्तान मुर्दाबाद!” 🚩 इस यात्रा में धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सहित सैकड़ों वरिष्ठ भाजपा नेता और हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह आयोजन न सिर्फ सेना को सम्मान देने का प्रतीक बना, बल्कि देशवासियों में एक नई ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का संचार भी किया। धनबाद से चन्दन कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

