आज सोमवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत कैमूर जिला के भभुआ पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने शहर मधुरान होटल में जन जागरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं राजेंद्र सिंह ने बोला कि वक्फ बोर्ड से जिनकी छीन जाएगी रोजगारी,वहीं कर रहे वक्फ बोर्ड का विरोध बता दें कि भभुआ के मधुरान होटल में जनजागरण अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा बिहार दानिश एकबाल थे,वहीं राजेंद्र सिंह और और दानिश एकबाल ने बताया कि हम लोग आज यहां आए हैं जो जनता को बताने आए हैं कि जिस तरह लोग वक्फ बोर्ड विरोध कर रहे हैं और सरकार के खिलाफ भड़क रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं है वक्फ बोर्ड का फैसला बस उसे समझने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम समाज दलित महादलित अतिपिछड़ा समाज के लोगों बताया चाहूंगा कि जहां भी वक्फ जमीन है या संस्था मदरसा है वहां उस संस्था

पर रह रहे लोगों के द्वारा कब्जा किया गया है जहां एक कार्य सही नहीं होता है और वहां पर रह रहे लोग उसपर कब्जा किए हुए हैं और उससे फायदा कमा रहे हैं. वक्फ की जमीनों को गलत कागजात बनवाकर बेच दे रहे हैं,लेकिन मैं जनता को बताना चाहता हूं कि वैसे लोगों को इस वक्फ बोर्ड कानून से खतरा है क्योंकि इसके चलते इसका रोजगार खत्म हो जाएगा. इसीलिए कुछ लोग कई समाज के लोगों को वक्फ बोर्ड के खिलाफ भड़काकर सरकार के खिलाफ कर रहे हैं, लेकिन मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि किसी के बहकावे में नहीं आए और वक्फ बोर्ड कानून के बारे में जाने उसके बाद कुछ फैसला लें. क्योंकि सरकार चाहती है कि जितने भी गरीब लोग देश में हैं उनको भी उनका उचित हक मिले और वह भी आगे बढ़ सकें।

