पाकुड़ वार्ड 11: गंदगी में जीने को मजबूर लोग | 

पाकुड़ वार्ड 11: गंदगी में जीने को मजबूर लोग | 

एक तरफ जिला प्रशासन पूरे पाकुड़ ज़िले को स्वच्छ साफ व सौंदर्य प्रसाधन बनाने को प्रतिबद्ध नजर आ रही है वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय के पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 लोग मुहल्ले में बजबजाती नालियों व गलीनुमा सड़क पर बहते गंदगी के बीच जीवन बसर करने को बाध्य है। इस मामले में वार्ड के लोग अपने आसपास के नालियों को खुद ही साफ करने को कमर कस चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि छः माह में एक बार नगर परिषद के सफाईकर्मी आते हैं और नाली के मवाद को नाली के किनारे ही रखकर चलें जातें हैं।‌ लोगों का कहना है कि इससे नाली साफ तो होता नहीं बल्कि फिर वही मवाद पुनः नाली में ही चला जाता है क्योंकि दूसरी ओर से नाली का पानी बहते हुए सड़क पर ही आता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *