सरकार द्वारा संचालित सरकारी शराब दुकानों में कार्यरत कर्मियों को लगभग 6 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिस कारण इन कर्मियों के समक्ष गंभीर आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र मे सरकार द्वारा खोले गए सरकारी शराब दुकानों में कार्यरत कर्मी को बीते वर्ष नवंबर 2024

से अब तक का मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। मानदेय भुगतान नहीं होने से कर्मियों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में सरकारी शराब दुकानों में कार्यरत कर्मियों ने अविलंब मानदेय भुगतान करने का मांग किया है।

