दिनेश कार्तिक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास लेने का फैसला किया है। हालांकि दिनेश कार्तिक की ओर से इस बात का ऐलान नहीं हुआ। दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के सफर को विराम दे दिया है।

वही मैच के बाद उन्हें साथ ही खिलाड़ियों से गार्ड ऑफ ऑनर मिला। उन्होंने अपने दस्ताने उतारकर अभिवादन स्वीकार किया। बुधवार यानी 22 मई को आरसीबी के आईपीएल 2024 एलिमिनेटर में राजस्थान से हारने के बाद अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने संकेत दिया कि यह उनका आखिरी आईपीएल मैच है।

