भभुआ वर्मा आइडियल पब्लिक स्कूल, अखलासपुर,भभुआ में आज शुक्रवर को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 2 से लेकर कक्षा 6 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने-अपने समूह में आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियाँ बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 ने प्रथम,कक्षा 4 ने द्वितीय, कक्षा 5 ने तृतीय,कक्षा 3 ने चतुर्थ तथा कक्षा 2 ने पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री इंद्रजीत कुमार ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया तथा

सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियाँ बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने, आपसी सहयोग, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत,लगन एवं उत्साह के साथ प्रत्येक गतिविधि में भाग लेने तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. VIP School परिवार सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

