जागरूकता बढ़ाने हेतु रैली एवं कार्यशाला का आयोजन 05 अक्टूबर 2026 को सिविल सर्जन डॉ० अशोक कुमार की अध्यक्षता में किया गया तथा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ०शशि जायसवाल, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ० कपिल मुनी प्रसाद, जिला आर.सी.एच. पदाधिकारी डॉ० अमरेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुपोषण उपचार केन्द्र, डॉ० सुभाष प्रसाद, डॉ० अभिषेक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, एआरटीओ सेन्टर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक समरेश कुमार सिंह, जिला डाटा प्रबंधक दिवाकर अम्बष्टा ने संयुक्त रूप से एचआईवी / एड्स जागरूकता रैली को हरी झण्डा दिखाकर जागरूकता हेतु रवाना किया गया तथा सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में एचआईवी / एड्स जागरूकता उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। सिविल सर्जन हजारीबाग द्वारा उन्मुखीकरण कार्यशाला में एचआईवी / एड्स से बचाव एवं यौन रोग संचारित संक्रमण के प्रति युवाओं एवं विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने हेतु जिले में 2 अक्टूबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक Intensified IEC Campaign जिले में चलाया जा रहा है।जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ० कपिल मुनी प्रसाद ने कार्यशाला में जानकारी दी गई कि गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जाँच का महत्व – एचआईवी संक्रमित महिला से बच्चे को गर्भावस्था के दौरान, प्रसव के समय तथा स्तनपान के समय एच.आई.वी. संक्रमण होने की संभावना हो सकती है।

अगर सावधानी बरती जाए और नियमित एच.आई.वी. की दवा ली जाए तो यह संभव है कि एच.आई.वी. संक्रमित महिला अपने बच्चे को एच.आई.वी. संक्रमण से बचा सकती है। डॉ० अभिषेक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, एआरटीओ सेन्टर, एवं जिला आर.सी.एच. पदाधिकारी डॉ० अमरेश कुमार ने एचआईवी संक्रमित महिला का प्रसव अस्पताल / एफ.आर.यू. में ही होना चाहिए— सभी एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह से एचआईवी की दवा, वायरल लोड व टी.बी. की जाँच तथा रक्त में रोग प्रतिरोधक सीडी 4 कोशिकाओं की जानकारी हेल्थ जाँच जल्द से जल्द निकट के एआरटीओ केन्द्रों में निःशुल्क करानी चाहिए। एचआईवी संक्रमित सभी गर्भवती महिलाओं को प्रसव होने वाले बच्चों को स्तनपान अनिवार्य रूप से कराना चाहिए।कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ०शशि जायसवाल, जिला भीबी०डी० पदाधिकारी डॉ० कपिल मुनी प्रसाद, डॉ० अभिषेक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, एआरटीओ सेन्टर, जिला आर.सी.एच. पदाधिकारी डॉ० अमरेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक समरेश कुमार सिंह, जिला डाटा प्रबंधक दिवाकर अम्बष्टा जिला भीबी०डी० सलाहकार मेमूर सुल्तान, जिला एपिडेमोलॉजिस्ट–आईडीएसपी० डॉ० जावेद अहमद, डाटा प्रबंधक आईडीएसपी० रूपलाल गोप, आईसीटीसी० सेन्टर से रंजीता कुमारी, निखिल आनन्द, रघुवंशी, निलेश सिंह, अमन कुमार एवं एसएनसीयू० सेन्टर से बालगोविन्द, आदित्य, कृति, एवं एआरटीओ सेन्टर से सुनिता एवं बबिता एएनएमटी० की छात्राएँ उपस्थित रहें।

