झरिया के ऊपरकुली इलाके में एक सड़क हादसे में जहांगीर नामक व्यक्ति की मौत होने की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा नंबर की एक गाड़ी (HR58B7375) की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गई। प्रस्तुत है
पंकज सिंहा की रिपोर्ट झरिया से। घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हादसे को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
