क्या झारखंड में अपने बल बूते पर ही तैयार होंगे प्रतिभा,?

क्या झारखंड में अपने बल बूते पर ही तैयार होंगे प्रतिभा,?

.0जी हां बहुत बड़ा प्रश्न है कि जब सब कुछ अपने बल बूते ही करना पड़े,वो भी ग़रीब विद्यार्थी और खिलाड़ियों को तो खेल विभाग, जिला खेल पदाधिकारी, बड़े बड़े समाज सेवी और नेताओं का भला क्या काम।
ऐसा ही एक चार दिवसीय,टूर्नामेंट, धनबाद के मुनीडीह , DAV खेल मैदान में देखने को मिला जिसका आयोजन नवीन और भोला नामक दो मित्र क्रिकेट प्रेमी व खिलाड़ी करवा रहे हैं

हैरानी की बात तो यह है कि एक गैराज चलाने वाले अभिषेक गुप्ता जो कि पुटकी रोड में अपनी छोटी सी गैराज चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं,बच्चों की प्रतिभा को निखारने और क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के लिए बहुत छोटी सी रकम ₹7000/ की सहायता देकर स्पोन्सर की भूमिका निभा रहे हैं। चार दिवसीय चलने वाले इस टूर्नामेंट में अंडर 16 के खिलाड़ी ,इसमें भाग ले रहे हैं।
प्रस्तुत है सहयोगी संदीप दत्ता के साथ पंकज सिंहा की रिपोर्ट धनबाद से।