इलामी पंचायत के चंदावली मोड़ पर आयोजित जनसभा को अज़हर इस्लाम ने किया संबोधित
इलामी पंचायत के चांदाली मोड़ चौराहे पर आयोजित विशाल जनसभा सह जनसंवाद कार्यक्रम में मिले अपार जनसमर्थन, स्नेह और सम्मान के लिए अज़हर इस्लाम ने पंचायत की समस्त जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि जनसभा में बुजुर्गों, युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने उन्हें भावुक कर दिया। कार्यक्रम में शामिल होकर अपना स्नेह और समर्थन जता रहे थे। जनता का यह प्यार और विश्वास उनके जीवन के यादगार पलों में हमेशा शामिल रहेगा।

अज़हर इस्लाम ने कहा कि जनता से मिले सम्मान और आशीर्वाद का कर्ज वे जीवनभर सेवा के माध्यम से चुकाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों के हक एवं अधिकारों की लड़ाई पहले की तरह आगे भी पूरी ईमानदारी और मजबूती से लड़ते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति का उद्देश्य सत्ता या कुर्सी हासिल करना नहीं, बल्कि गरीबों की आवाज बनना, उनके दुख-दर्द को समझना और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना है। जब तक उनके शरीर में सांस रहेगी, वे आम जनता और गरीबों के हक की आवाज उठाते रहेंगे।

