पाकुड़ में स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच, कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश |

पाकुड़ में स्वास्थ्य व्यवस्था की जांच, कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश |

सिविल सर्जन, पाकुड़ द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ब्लड बैंक, पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

साथ ही, ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता एवं नियमित रक्तापूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।