हजारीबाग। नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat), हजारीबाग एवं एसएआई (SAI)पदमा, हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में 100 दिवसीय नशा मुक्त युवा अभियान (100 Days Nasha Mukti Yuva Abhiyan) के अंतर्गत पदमा में मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता, मुखिया अनिल मेहता एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत सिंह उपस्थित रहे। इस मिनी मैराथन में लगभग 400 से 500 युवाओं ने भाग लेकर नशा मुक्त समाज एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश दिया। मैराथन में पदमा के स्थानीय युवाओं के साथ जेएमएम स्कूल एवं एपीजे अब्दुल कलाम हाई स्कूल, आर एन प्लस टू हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हिस्सा

लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। मैराथन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान सुजीत पाल द्वितीय स्थान मिथिलेश कुमार एवं तृतीय स्थान मतयस कुमार ने प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्रीति द्वितीय स्थान सुजाता एवं तृतीय स्थान सुहानी ने प्राप्त किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में SAI पदमा की ओर से विवेक चतुर्वेदी, सन्नी सिंह एवं दानिश तथा मेरा युवा भारत, हजारीबाग की ओर से उमेश कुमार एवं आकाश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं युवा स्वयंसेवकों बसंत कुमार यादव, अभिजीत कुमार जायसवाल, शिवनंदन, आर्यन, सुधांशु, अमन, आशा सहित अन्य माय भारत स्वयंसेवकों ने आयोजन की सफलता में सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, उन्हें खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा नशा मुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने नशा मुक्त समाज बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

