जिला स्कूल हज़ारीबाग प्रबंधन समिति ( SMC ) ने जिला स्कूल के छात्रावास में जिला पुस्तकालय ( District Library ) का निर्माण कराये जाने की बात को लेकर हज़ारीबाग परिसदन में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य विकास राणा के साथ विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विवेक राणा ने झारखण्ड सरकार के माननीय पेय जल स्वच्छता एवं मध्य निषेध मंत्री योगेन्द्र प्रसाद से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपा और आग्रह किया की जिला पुस्तकालय ( District Library ) हज़ारीबाग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है समिति इसका विरोध नहीं करती है इसका निर्माण हज़ारीबाग जिला स्कूल छात्रावास में न करवाकर किसी और स्थान को चिन्हित कर वहाँ करवाया जाए और छात्रावास का जीर्णोद्धार किया जाये ! जिला स्कूल हज़ारीबाग एक ऐतिहासिक स्कूल है ! झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य विकास राणा ने कहा कि जिला पुस्तकालय ( District Library ) का निर्माण हज़ारीबाग में कोई और स्थान चयन कर वहाँ बनवाया जाए ! जिला

स्कूल और उसका छात्रावास हज़ारीबाग का ऐतिहासिक धरोहर है और इसको और विकसित किया जाना चाहिए ! जिला स्कूल हज़ारीबाग प्रबंधन समिति ( SMC ) ने जिला स्कूल के छात्रावास में जिला पुस्तकालय ( District Library ) का निर्माण करने का विरोध किया ! इस बाबत पिछले दिनों प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विवेक कुमार राणा ने हज़ारीबाग जिला के उपायुक्त महोदय को ज्ञापन भी सौपा जिसमे ये कहा कि जिला पुस्तकालय ( District Library ) का निर्माण जिला स्कूल छात्रावास में न करते हुए कही और बनाया जाये और जिला स्कूल छात्रावास में 400 बेड का हॉस्टल, विद्यार्थियों के लिए मेस और शेष स्थान में उनके खेलने की और मनोरंजन की व्यवस्था की जाये !

