दुर्गापुर के सिटी सेंटर इलाके में बुधवार देर शाम बाइक सवार एक युवक पर महिला का बैग छीनकर फरार होने का आरोप लगा। घटना की सूचना मिलते ही सिटी सेंटर फांड़ी की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित ताहिरुद्दीन शेख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छीना गया बैग बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार,दुर्गापुर के सिटी सेंटर इलाके के मैक्समुलर सरणी में हुई इस घटना के दौरान बैग में मोबाइल फोन,

नकदी, एटीएम कार्ड सहित कई जरूरी सामान थे। शिकायत मिलने पर फांड़ी प्रभारी गोपाल पात्र के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने कुछ ही देर में पलाशडीहा निवासी ताहिरुद्दीन शेख को पकड़ लिया। आरोप है कि उसने बैग से नकदी और मोबाइल निकालकर बाकी सामान सोनातरनी इलाके के जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने बैग बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।