पश्चिम बर्दवान जिले के अंडाल के खांद्रा ग्राम पंचायत अंतर्गत सिदुली स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 240 में बच्चों के पोषाहार के लिए रखे चावल और दाल में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। इसके बाद केंद्र में हड़कंप मच गया। सहायिका के अनुसार, खाद्य सामग्री में कीड़े दिखाई देने के कारण उस दिन बच्चों को भोजन नहीं दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता इंद्र सेन केंद्र पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो

(आईसीडीएस)के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर जांच की मांग की जाएगी। वही केंद्र की सहायिका ज्योत्स्ना बाउरी ने बताया कि केंद्र की शिक्षिका अक्सर अनुपस्थित रहती हैं, जिसके कारण उन्हें ही कामकाज संभालना पड़ता है। हालांकि, उन्होंने चावल और दाल की गुणवत्ता के बारे में विशेष जानकारी होने से इनकार किया। घटना के बाद बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार की गुणवत्ता और खाद्य सामग्री के भंडारण पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मामले में खाद्य सामग्री की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है।