महेशपुर प्रखंड के सिलेमपुर मुस्लिम मंडल टोला में युवा नेत्री एवं झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों से समस्या की जानकारी मिलने के बाद उपासना मरांडी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और नया ट्रांसफार्मर लगाने की पहल की। उनके प्रयास से गांव में नया ट्रांसफार्मर

स्थापित हुआ, जिसके बाद बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई। नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण पिंटू शेख, रिंकू शेख, हसिमुद्दीन शेख, अजीजुल शेख, टिंकू शेख और रशीद अंसारी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बाधित रहने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन नया ट्रांसफार्मर लगने से अब गांव में विद्युत आपूर्ति सामान्य हो गई है।
