झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड सहायक कारापाल शारीरिक दक्षता /मापदंड परीक्षा दिनांक 28-10-26 से दिनांक 07-11-26 तक हजारीबाग जिले के कर्जन ग्राउंड में होना प्रस्तावित है l उक्त आलोक में आज पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा ▪️अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) हजारीबाग l ▪️पुलिस निरीक्षक सदर अंचल हज़ारीबाग l ▪️परिचारी प्रवर,

पुलिस केंद्र, हजारीबाग l ▪️थाना प्रभारी बड़ा बाजार थाना हजारीबाग की उपस्थिति में कर्जन ग्राउंड का निरीक्षण किया गया l निरीक्षण के क्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, ड्यूटी संधारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया l
