चोड़ा बागान दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर 2026 को हुए दर्दनाक हादसे के बाद, 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी और राज्यमंत्री श्री उमेश राय के साथ हावड़ा के सालकिया पहुंचे और श्री विकास भट्टाचार्य के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। स्क्रिप्ट :- 17 अक्टूबर 2026 को कोलकाता के चोड़ा बागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी दर्दनाक घटना हुई, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, भारी बारिश के बीच उमड़ी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मची। घटना की परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। नमस्कार! आप देख रहे हैं News India 24। कोलकाता के चोड़ा बागान दुर्गा पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर 2026 को हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया। इस दुखद घटना के बाद 24 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री माननीय सुवेंदु अधिकारी हावड़ा के सालकिया पहुंचे और हादसे में जान गंवाने वाले स्वर्गीय विकास भट्टाचार्य के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर हावड़ा उत्तर के

विधायक एवं राज्यमंत्री श्री उमेश राय भी मौजूद रहे। खास बात ये रही कि वार्ड नंबर 24 के शमशेर आलम, जो क्षेत्र में गतिविधियों के साथ सक्रिय रहते हैं, उन्होंने राज्यमंत्री श्री उमेश राय के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए सिर झुकाकर अभिवादन किया। मंत्री जी ने भी सम्मानपूर्वक जवाब दिया। इसके बाद, जब मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी सालकिया पहुंचे, तो संकरी गलियों के कारण आगे गाड़ी ले जाना संभव नहीं था। तब राज्यमंत्री उमेश राय ने मुख्यमंत्री को अपनी बाइक पर बैठाकर पीड़ित परिवार के घर तक पहुंचाया, जहाँ मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। अपनों को खोने का दर्द शब्दों में कभी बयां नहीं किया जा सकता। इस कठिन घड़ी में संवेदना व्यक्त करना और साथ खड़े रहना बेहद ज़रूरी है। News India 24 की ओर से हम दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति मिलने की प्रार्थना करते हैं। “यह घटना याद दिलाती है कि जनसेवा का असली अर्थ, सिर्फ जनता के बीच रहना नहीं, बल्कि दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहना भी है।
