दैनिक प्रभात खबर के केरेडारी अंचल प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार गणेश कुमार के 22 अक्टूबर 2026 को आकस्मिक निधन के बाद शनिवार को केरेडारी प्रेस क्लब परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रेस क्लब के पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों ने गणेश कुमार के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। वक्ताओं ने कहा कि गणेश कुमार अपने सरल स्वभाव, मिलनसार

व्यक्तित्व और पत्रकारिता के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से केरेडारी क्षेत्र ने एक अनुभवी पत्रकार और सहयोगी साथी को खो दिया है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।मौके पर केरेडारी उपप्रमुख अमेरिका महतो, जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार, केरेडारी मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो, अशोक राम, अशेश्वर यादव, पत्रकार मनोज वर्मा,सुरेश साव, सुमंत साहा, मुकेश कुमार,अजय तिवारी, अमित कुमार माली, अरुण कुमार, जितेंद्र सिंह, रविंद्र सोनी, सुरेश मिश्रा, ज्ञान पाव, अवधेश यादव, रवि कुमार मिश्र, इंद्रजीत गिरी, अशोक बंटी, रोहित गोस्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।