हजारीबाग के उत्क्रमित प्लस-2 उच्च विद्यालय खपरियावां के एनसीसी कैडेट्स ने 22 झारखंड बटालियन एनसीसी के निर्देश पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रभात फेरी और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। सीटीओ प्रणव प्रियदर्शी के नेतृत्व में कैडेट्स ने मुख्य सड़क पर जागरूकता मार्च निकालकर ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के नारे लगाए। इसके बाद पीपल चौक पर

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी के प्रति जागरूकता फैलायी गई। नाटक में नियमित दवा, पारिवारिक सहयोग और पोषण के महत्व को दर्शाया गया। कार्यक्रम में 56 कैडेट्स और विद्यालय के शिक्षक शामिल हुए। सीटीओ ने बताया कि पांच निश्चय मित्र कैडेट्स टीबी मरीजों को पोषण सहायता और जागरूकता प्रदान कर रहे हैं।
