उपायुक्त श्री हेमन्त सती के निर्देशानुसार आज दिनांक 23 अक्टूबर को नगर निगम सभागार, हजारीबाग में नगर निगम क्षेत्र के सभी निजी नर्सिंग होम के संचालकों को जन्म एवं मृत्यु निबंधन की प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। सहायक नगर आयुक्त-सह-निबंधक (जन्म-मृत्यु), नगर निगम, हजारीबाग की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीआरएस (CRS) पोर्टल के माध्यम से हॉस्पिटल आईडी का उपयोग करते हुए अस्पतालों में घटित जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने तथा लाभुकों को जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड, रांची

के सहायक निदेशक श्री ज्ञानचन्द महतो द्वारा ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान निजी नर्सिंग होम संचालकों को जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं का समय पर ऑनलाइन निबंधन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में श्री मुलीन मराण्डी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), हजारीबाग, श्री रितेश कुमार, संकलक, श्री धीरज कुमार, लिपिक, श्री पंकज भारद्वाज, श्री अमरनाथ गुप्ता सहित नगर निगम के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
