दुर्गापूजा को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित गश्ती करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और सोशल मीडिया पर अफवाहों पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने आम लोगों से

अपुष्ट सूचनाएं साझा नहीं करने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की। पूजा पंडालों की वीडियोग्राफी, जरूरत के अनुसार सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी तथा विसर्जन के निर्धारित मार्ग का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बिजली, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, एंबुलेंस और अग्निशमन की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।
