आम लोगों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से जामुड़िया बाजार में अग्रसेन भवन के समीप जनता सेवा केंद्र का उद्घाटन विधायक डॉ. बिजन मुखर्जी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना ही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। त्योहारों के दौरान किसी को भी सहायता की जरूरत हो, तो वह केंद्र पहुंचकर अपनी अर्जी दे सकता है। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना है। इसी उद्देश्य से

जनता सेवा केंद्र शुरू किया गया है। कार्यक्रम के दौरान दुर्गापूजा के अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच वस्त्र भी बांटे गए, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद वे त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें। इस अवसर पर भाजपा जिला कमेटी के सदस्य राणा बनर्जी, निरंजन सिंह, विश्वजीत मिश्रा, राहुल शर्मा, दिवाकर मिश्रा, जयंत भगत, बाबू भगत, अभिनव मिश्रा, दिवाकर सिंह, रेणुका महतो और पूजा पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
