पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में दुर्गापूजा पर्व के मध्य नजर सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था को देखते हुए हजारीबाग पुलिस अपनी सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली है।

आज शहर के झंडा चौक तथा बड़कागांव थाना क्षेत्र में मॉक ड्रिल का प्रदर्शन कर जवानों ने अपनी कार्य दक्षता को प्रदर्शित किया गया है तथा लोगों को जागरूक किया गया। हजारीबाग पुलिस के द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि दुर्गापूजा एवं अन्य त्योहार को आप निर्भीक होकर मनाए, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें।

