दुर्गा पूजा के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दारू थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने 60 पेटियों में रखी कुल 720 बोतल शराब जब्त की। इसके अलावा सिग्नेचर कंपनी की 200 खाली बोतलें भी बरामद की गईं। पुलिस अवैध शराब के कारोबार
में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। हालांकि, इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी और शराब की बरामदगी से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की इस कार्रवाई को दुर्गा पूजा के दौरान अवैध शराब की बिक्री और कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
