उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के बिहारिपुरा स्थित एक शिव मंदिर में एक महिला ने ग्राइंडर मशीन से शिवलिंग को काटने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि मशीन की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, तो

महिला वहां से भाग निकली। वह अपना उपकरण भी मौके पर ही छोड़ गई। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। फिलहाल महिला की पहचान और इस घटना के पीछे की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
