रामगढ़ शहर स्थित कुशवाहा धर्मशाला के परिसर में अखिल भारतीय कुशवाहा युवा महासभा के तत्वाधान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम मे मुख्यरूप से प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए और उन्होंने गौतम बुद्ध व सावित्री बाई फुले के चित्रों पर दिप प्रज्जलित कर पुष्प चढ़ाए।वहीं अतिथियों द्वारा युवा महासभा के रामगढ़ जिला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अरुण कुमार दांगी सहित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मान पत्र देते हुए माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया और कहा की हमारे समाज का एक स्वर्णिम

इतिहास रहा है उससे ही हमे सामाजिक उत्थान के लिए आत्मबल मिलता रहेगा।इधर सम्मान समारोह के दौरान युवा जिला अध्यक्ष अरुण कुमार दांगी ने कहा की संगठन ने जिस आशा और विश्वास के साथ मेरे कंधों पर सामाजिक उत्थान का दायित्व सौपा है,उसे में सदैव समर्पित रहते हुए पूरा करने का काम करता रहूंगा।उन्होंने कहा कि समाज को विसंगतियों से दूर ले जाकर सार्थक उद्देश्यों के साथ आगे बढ़ना ही हमारा परम उद्देश्य होगा।मौके पर कार्यक्रम प्रभारी उत्तम कुमार कुशवाहा प्रदेश सचिव राजू कुमार महतो प्रदेश सचिव सहित नवनियुक्त सभी पदाधिकारी और समाज के दर्जनों लोगों ने शामिल होकर इन्हें बधाई दिया।
