आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को तैगोड़ा चौक के आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आसपास के दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं सतर्क किया गया। दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि दुकान एवं उसके आसपास किसी भी प्रकार का कचरा खुले में न फेंकें। सभी दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों

में डस्टबिन रखने तथा दुकान से निकलने वाले कचरे को डस्टबिन में ही रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, दुकान एवं उसके आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। दुकानदारों को सार्वजनिक स्थान पर गंदगी नहीं करने तथा नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया।

