बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए पप्पू यादव ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। उन्होंने सीने तक भरे पानी के बीच ट्रैक्टर चलाकर बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचने की कोशिश की। सामने आए वीडियो में पप्पू यादव पानी से घिरे इलाके में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं। बाढ़ के

कारण कई इलाकों में लोगों को आवागमन और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पप्पू यादव ने प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और लोगों की मदद के लिए मौके पर पहुंचने की कोशिश की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और चर्चा में है।
