पश्चिम बंगाल में क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नबान्न में UDAN 2.0 योजना के तहत केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच अहम MoU पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत राज्य में चार नए क्षेत्रीय एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। इनमें पुरुलिया के चार्रा, पश्चिम मेदिनीपुर के कलाईकुंडा, दक्षिण दिनाजपुर के बालुरघाट और अलीपुरद्वार के हाशिमारा शामिल हैं। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक

उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सरकार का कहना है कि इन नए एयरपोर्ट से हवाई यात्रा ज्यादा सुलभ होगी और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे राज्य के विभिन्न इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
