हजारीबाग में उपायुक्त हेमन्त सती की अध्यक्षता में जिला आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आधार नामांकन, अपडेट केंद्रों की स्थिति और विभिन्न आधार आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 139 आधार केंद्र फिलहाल कार्यरत हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 341 आधार आवेदनों में से 281 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 45 आवेदन अस्वीकृत और 15 लंबित हैं। वहीं, मृत व्यक्तियों

से संबंधित 1508 आवेदनों में 46 को जीवित और 158 को मृत के रूप में सत्यापित किया गया है। 56 आवेदन सत्यापित नहीं हो सके हैं, जबकि 1248 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। छोटे बच्चों के आधार नामांकन की भी समीक्षा की गई। विशेष आधार शिविरों के तहत जेल में 147 अपडेट और 4 नए नामांकन, आंगनवाड़ी केंद्रों पर 183 नए नामांकन तथा स्कूलों में 3,371 अपडेट और 788 नए आधार नामांकन किए गए हैं। बैठक में सिविल सर्जन अशोक कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, डीपीओ यूआईडी प्रवीण सुमन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
