मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और OPEC+ की स्थिर प्रोडक्शन पॉलिसी के बीच कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। MCX पर 19 अक्टूबर डिलीवरी वाला कच्चा तेल 2.71 प्रतिशत यानी 242 रुपये गिरकर 8,674 रुपये प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। कारोबार के दौरान भाव 8,720 रुपये के इंट्राडे हाई से गिरकर 8,644 रुपये प्रति बैरल के निचले स्तर तक पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी WTI Crude करीब 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच

गया, जबकि Brent Crude 101.6 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था। बाजार में निवेशक मिडिल ईस्ट के बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों और OPEC+ के उत्पादन फैसलों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, सप्लाई में रुकावट और भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद OPEC+ देशों ने अगले महीने उत्पादन कोटे में बदलाव नहीं करने का फैसला किया है।