कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन ग्राउंड में आयोजित डांडिया नाइट उस वक्त चर्चा में आ गई, जब कार्यक्रम के दौरान स्टेज के पास धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार्यक्रम में रैपर और यूट्यूबर एल्विश यादव की मौजूदगी को लेकर बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे। वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स भीड़ से निकलकर स्टेज तक पहुंचता दिखाई दे रहा है। वह एल्विश यादव के पीछे जाकर उनकी जैकेट खींच देता है। अचानक हुई इस हरकत के बाद मंच के

आसपास हलचल बढ़ गई। इसी दौरान एल्विश के साथ मौजूद उनका एक दोस्त संतुलन बिगड़ने से स्टेज से नीचे गिर गया। मंच से एंकर लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते नजर आए। घटना के बाद सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, एल्विश के देर से पहुंचने को लेकर भी कुछ दर्शकों में नाराजगी देखने को मिली।